Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े गोलीकांड, कोर्ट के आदेश पर पहुंची महिला को वकील ने मारी गोली

भारत इंफो : चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। कोर्ट के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची एक महिला को कथित तौर पर गोली मार दी गई। गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी महिला
घायल महिला की पहचान मनविंदर कौर के रूप में हुई है। वह अदालत के आदेश के अनुसार अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थीं। कब्जा दिलाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे, ताकि कोर्ट के आदेश का पालन शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।

कब्जे के विवाद में चली गोली
जानकारी के अनुसार मकान पर कब्जा किए बैठे वकील जेपीएस चड्ढा ने विवाद के दौरान मनविंदर कौर पर गोली चला दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ गोली चलने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *