loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

राजा वड़िंग के सामने गूंजे ‘चन्नी लियाओ’ के नारे, कांग्रेस के मंच पर मचा हंगामा

भारत इंफो : पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब कार्यकर्ताओं के बीच भी खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार को पटियाला के समाना में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और राजा वड़िंग की हूटिंग कर दी, जिससे कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

भाषण शुरू होते ही लगे चन्नी के समर्थन में नारे
जैसे ही राजा वड़िंग ने मंच से अपना संबोधन शुरू किया, चन्नी समर्थकों ने ‘चन्नी लियाओ-पंजाब बचाओ’ और ‘चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। लगातार हो रही नारेबाजी से नाराज राजा वड़िंग ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी का कार्यक्रम खराब करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भूपेश बघेल के दौरे से दूरी बनाए हुए हैं चन्नी
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के मौजूदा दौरे का बहिष्कार कर रखा है। प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान राजा वड़िंग की अगुआई में चलाया जा रहा है, लेकिन चन्नी इस मुहिम से दूरी बनाए हुए हैं। चन्नी के साथ सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी इस संगठनात्मक अभियान में नजर नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *