loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

अमृतसर पुलिस ने 4 आतंकियों को किया अरेस्ट, पंजाब को दहलाने की थी कोशिश

भारत इंफो : 15 अगस्त से पहले पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित खतरे को टाल दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करणबीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे आतंकी मॉड्यूल की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जांच एजेंसियां हथियारों की सप्लाई, फंडिंग नेटवर्क और पाकिस्तान से जुड़े संभावित संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं। आरोपियों का रिमांड लेकर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और संभावित ठिकानों तक पहुंचने की कोशिश करेगी।

पुराने मामलों से भी जुड़े तार
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के तार एएसआई जोगा सिंह हत्याकांड और आर्मी एरिया के बाहर हुए विस्फोट मामले से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इन मामलों के संबंध में भी आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मॉड्यूल से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने और इससे जुड़े सभी लोगों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *