loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

PM मोदी पर टिप्पणी करना पड़ सकता है भारी! दिल्ली पुलिस ने X से मांगी यूजर्स के अकाउंट डिटेल

भारत इंफो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को X को पत्र भेजकर संबंधित पोस्ट और वीडियो को तत्काल हटाने का अनुरोध किया है।

अकाउंट होल्डर्स की पहचान से जुड़ी जानकारी भी मांगी
दिल्ली पुलिस ने प्लेटफॉर्म से उन अकाउंट्स से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है, जिन्होंने संबंधित पोस्ट और वीडियो साझा किए थे। पुलिस ने नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ-साथ अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट का समय और तारीख जैसी तकनीकी जानकारी भी मांगी है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश
जांच एजेंसियों ने X से यह भी कहा है कि संबंधित पोस्ट, वीडियो और उनसे जुड़े सभी डिजिटल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाए, ताकि भविष्य में जांच के दौरान उनका इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा, जांच में सहयोग के लिए अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

एक दिन पहले Meta को भी जारी हुआ था नोटिस
इससे पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े एक वीडियो को लेकर Meta को नोटिस जारी किया था और फेसबुक पर उसकी पहुंच सीमित करने को कहा था। हालांकि बाद में Meta ने उस वीडियो को दोबारा प्लेटफॉर्म पर बहाल कर दिया। अब X से मांगी गई जानकारी के बाद इस पूरे मामले की जांच और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *