Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

पंजाब में शुक्रवार को नहीं खुलेंगे सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और बैंक भी रहेंगे बंद

भारत इंफो : पंजाब सरकार ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर 31 जुलाई, शुक्रवार को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार के इस फैसले के तहत सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। सरकारी आदेश के अनुसार राज्य के सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी। इसके अलावा बैंकों और विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *