loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मिली मंजूरी, DCGI ने QDENGA के इस्तेमाल को दी हरी झंडी

भारत इंफो : भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की QDENGA वैक्सीन को बाजार में उपयोग की अनुमति दे दी है। इस मंजूरी को डेंगू की रोकथाम के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

4 से 60 साल तक के लोगों को लग सकेगी वैक्सीन
कंपनी के अनुसार, QDENGA वैक्सीन 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए स्वीकृत की गई है। इसकी खास बात यह है कि वैक्सीन लगवाने से पहले यह जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी कि संबंधित व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ है या नहीं। इससे टीकाकरण प्रक्रिया अधिक आसान और व्यापक हो सकेगी।

19 क्लीनिकल ट्रायल के बाद मिली मंजूरी
भारत में इस वैक्सीन को मंजूरी ताकेदा के वैश्विक क्लीनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के आधार पर दी गई है। इसके तहत फेज-I, फेज-II और फेज-III के कुल 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए, जिनमें 28 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इन परीक्षणों के परिणामों के आधार पर वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावशीलता का आकलन किया गया।

QDENGA वैक्सीन की दो डोज दी जाती हैं। प्रत्येक डोज 0.5 मिलीलीटर की होती है, जिसे त्वचा के नीचे इंजेक्शन के माध्यम से लगाया जाता है। पहली और दूसरी डोज के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाता है, ताकि बेहतर प्रतिरक्षा विकसित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *