loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

जालंधर पुलिस कमिश्नर एक्शन मोड में, देर रात थानों का किया औचक निरीक्षण

भारत इंफो : जालंधर में बढ़ते अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन उन्होंने देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अचानक थानों चैकिंग करने पहुंचे सीपी
पुलिस कमिश्नर के अचानक थानों में पहुंचने से पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड के रखरखाव, लंबित मामलों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही पुलिस कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिकायतों के निपटारे पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा कर्मचारियों की जवाबदेही और सतर्कता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका समयबद्ध समाधान किया जाए।

उन्होंने देर रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *