Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

43वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियां तेज, सीपी सतिंदर सिंह बने पैट्रन

भारत इंफो : जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को सुरजीत हॉकी सोसाइटी का पैट्रन नियुक्त किया गया है। सोसाइटी के संविधान के अनुसार, जालंधर के पुलिस कमिश्नर को ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा नियुक्ति पत्र
सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल में एल.आर. नैयर, वर्किंग प्रेसिडेंट लखविंदर पाल सिंह खैरा, सीईओ इकबाल सिंह संधू, जनरल सेक्रेटरी सुरिंदर सिंह भापा, वाइस प्रेसिडेंट नरिंदर पाल सिंह जज और सेक्रेटरी रणबीर सिंह टूट शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को पैट्रन का नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें सोसाइटी की उपलब्धियों के साथ-साथ अक्टूबर में आयोजित होने वाले 43वें इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों की जानकारी दी।

हॉकी के विकास में सोसाइटी की भूमिका की सराहना
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने सुरजीत हॉकी सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह देश की प्रतिष्ठित हॉकी संस्थाओं में से एक है, जिसने खेल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी द्वारा संचालित सुरजीत हॉकी एकेडमी में 4 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 125 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अनुभवी कोचों, ओलंपियन खिलाड़ियों और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं की देखरेख में तैयार हो रही नई प्रतिभाएं भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी।

हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
पुलिस कमिश्नर ने सोसाइटी को हॉकी और खेल गतिविधियों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम के दौरान जालंधर के डीसीपी मनप्रीत सिंह को भी उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *