loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

जालंधर में बच्चा बदलने के आरोपों पर घिरा Genesis अस्पताल, डॉक्टर ने कहा- सबूत हो तो सामने लाएं

भारत इंफो : जालंधर के मॉडल टाउन स्थित जेनेसिस फर्टिलिटी एंड सर्जिकल सेंटर में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल ने अस्पताल के डॉक्टर पर नवजात शिशु को बदलने का आरोप लगाया। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।

लड़का होने की बात कही गई थी -राजीव दुग्गल
मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल का आरोप है कि संबंधित परिवार लंदन से इलाज के लिए जालंधर आया था। परिवार को पहले बताया गया था कि उन्हें बेटा होगा, लेकिन डिलीवरी के बाद बेटी के जन्म की जानकारी दी गई। इसी आधार पर परिवार ने डॉक्टर पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया।

डॉक्टर ने आरोपों को किया खारिज
अस्पताल के डॉक्टर लखविंदर पाल सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि डिलीवरी से पहले यह दावा नहीं किया जाता कि लड़का होगा या लड़की। संबंधित दंपती पिछले 5 सालों से संतान सुख के लिए इलाज करा रहे थे और अब उनके यहां बच्ची का जन्म हुआ है। अगर किसी के पास इस बात का कोई सबूत है कि अस्पताल की ओर से बेटे के जन्म का दावा किया गया था, तो वह उसे सार्वजनिक करे।

भगवान किसी को भी लड़कियां न दें
डॉ. ने आगे कहा कि लड़की हो गई सिर्फ इसलिए ही शोर मचाया जा रहा है, हिंदुस्तान में किसी को भी लड़की नहीं चाहिए, सभी को लड़के ही चाहिए। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं लड़कियां न हीं हो, ताकि हमारी अगली पीड़ी आए ही न। वहीं डॉ के ऑफिस के पिछले में रूम में शराब रखने के आरोप भी हैं। इस पर डॉ. लखविंदर ने कहा कि वहां सिर्फ शराब की तीन बोतलें ही थी और वह सभी खुलीं हुई थीं। जिस पेटी की बात हो रही है वह खाली थी, उसमें कोई शराब नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *