Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

जालंधर में CA के घर ED की रेड, कई ठिकानों पर कार्रवाई की चर्चा

भारत इंफो : जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के आवास पर छापेमारी की। टीम सुबह ही मौके पर पहुंच गई और घर के भीतर दस्तावेजों व अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भी ED द्वारा एक साथ कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई को रखा गया गोपनीय
फिलहाल संबंधित CA या व्यापारी के बारे में ED अथवा स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिसके चलते इलाके में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। इस कार्रवाई के बाद व्यापारिक समुदाय में भी चिंता और बेचैनी देखी गई।

दो नेताओं के घर पहुंचने की भी चर्चा
कहा जा रहा है कि जालंधर के दो राजनीतिक नेताओं के घरों पर भी ED टीम के पहुंचने की सूचना सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इससे पहले भी ED जालंधर में कार्रवाई करते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर छापेमारी कर चुकी है।

ED की कार्रवाई पर केजरीवाल का बयान
ED की इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ED पंजाब के हिंदू व्यापारियों को निशाना बना रही है। केजरीवाल ने व्यापारियों से घबराने की बजाय एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार और राज्य के लोग उनके साथ खड़े हैं तथा इस तरह की कार्रवाई का मिलकर सामना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *