loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

जालंधर के हंसराज स्टेडियम में खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, डॉक्टरों ने बचाई जान

भारत इंफो : जालंधर के हंसराज स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय एक खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दीपक पुजारा खेल के दौरान अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद डॉक्टरों की तत्परता और सूझबूझ के चलते उनकी जान बच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खेल के दौरान बिगड़ी तबीयत 
दीपक पुजारा बैडमिंटन खेल रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जैसे ही स्टेडियम में मौजूद डॉ. नीतीश गर्ग और डॉ. पीयूष शर्मा को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए मेडिकल उपकरण और इमरजेंसी किट मंगवाई। मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों डॉक्टरों ने मौके पर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।

सीपीआर और इमरजेंसी उपचार से बची जान
स्थिति गंभीर होने पर डॉ. नीतीश गर्ग ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। खिलाड़ी की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आवश्यक आपातकालीन चिकित्सा प्रक्रिया अपनाई। मेडिकल टीम के पहुंचने के बाद दोनों डॉक्टरों ने मिलकर दीपक को फर्स्ट एड दी, जिससे उनकी हालत में सुधार आया और बड़ा हादसा टल गया।

एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
शुरूआती उपचार के बाद दीपक पुजारा को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका आगे का इलाज जारी है। डॉक्टरों और स्पोर्टिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई को लेकर लोगों ने उनकी सराहना की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर और मेडिकल टीम स्टेडियम के भीतर ही खिलाड़ी का उपचार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे समय रहते चिकित्सा सहायता मिलने से खिलाड़ी की जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *