Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में पेट्रोल पंप की पाइपों में लगी आग, इलाके में दहशत का माहौल

भारत इंफो : जालंधर में गुरु अर्जन देव नगर बस्ती स्थित मिठू HP पेट्रोल पंप पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप की छत पर लगी पाइपों में आग भड़क उठी, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया।

कर्मचारियों ने समय रहते आग पर पाया काबू
घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत आग बुझाने वाले यंत्र का इस्तेमाल किया और सिलेंडर खोलकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पहले भी हो चुकी हैं आग की घटनाएं
मामले की जानकारी देते हुए खालसा जिला INTK प्रधान लक्की ने बताया कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी दो बार आग लग चुकी है। उन्होंने दावा किया कि एक घटना में बाइक तक आग की चपेट में आ गई थी। उनका कहना है कि यह लगातार तीसरी बार है जब पेट्रोल पंप पर आग लगने की घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप प्रबंधन सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर नहीं है और हादसों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों ने उठाई पंप बंद करने की मांग
घनी आबादी के बीच स्थित पेट्रोल पंप पर बार-बार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। इलाके के लोगों ने मांग की है कि पेट्रोल पंप की अनुमति रद्द कर इसे किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। जल्द ही इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपेंगे। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *