Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

कनाडा ने स्पाउस वीजा के नियम किए सख्त, अब IELTS टेस्ट होगा जरूरी

भारत इंफो : कनाडा में स्पाउस वीजा के जरिए जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ा झटका सामने आया है। कनाडा सरकार ने स्पाउस ओपन वर्क परमिट और स्पाउस वीजा से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है। नए नियमों के तहत अब कनाडा आने वाले जीवनसाथी को लैंग्वेज टेस्ट यानी IELTS पास करना अनिवार्य होगा।

कनाडा इमिग्रेशन डिपार्टमेंट (IRCC) के फॉरवर्ड रेगुलेटरी प्लान में यह बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन नए नियमों का सबसे ज्यादा असर पंजाब के युवाओं और परिवारों पर पड़ेगा, जहां बड़ी संख्या में लोग स्पाउस वीजा के जरिए कनाडा जाते हैं।

हाई स्किल्ड कोर्स वालों के जीवनसाथी को ही मिलेगा ओपन वर्क परमिट
नए नियमों के अनुसार अब सिर्फ उन्हीं अंतरराष्ट्रीय छात्रों के पति या पत्नी को ओपन वर्क परमिट मिलेगा, जो कनाडा में हाई स्किल्ड प्रोग्राम, मास्टर्स या PhD की पढ़ाई कर रहे हैं। पहले सामान्य कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स के जीवनसाथी भी स्पाउस ओपन वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब इस पर बड़ी पाबंदी लगा दी गई है। इससे कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और फर्जी दस्तावेजों के जरिए कनाडा जाने की कोशिशों पर रोक लगाने की तैयारी मानी जा रही है।

पंजाब के हजारों परिवारों पर पड़ेगा असर
इमिग्रेशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक पंजाब से हर साल करीब 35 हजार लोग स्पाउस वीजा के लिए आवेदन करते हैं। वहीं इस समय लगभग 22 हजार फाइलें कनाडाई एंबेसी में प्रोसेस के दौरान हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नए नियम लागू होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के आवेदन प्रभावित हो सकते हैं। खासकर उन परिवारों को परेशानी हो सकती है, जो कम योग्यता वाले कोर्स के जरिए कनाडा जाने की योजना बना रहे थे।

फर्जी विवाह और इमिग्रेशन फ्रॉड पर लगाम की तैयारी
कनाडा सरकार पिछले कुछ समय से इमिग्रेशन नियमों को लगातार सख्त कर रही है। सरकार का मानना है कि स्पाउस वीजा का गलत इस्तेमाल बढ़ रहा था, जिसके चलते अब भाषा परीक्षा और शिक्षा स्तर जैसी शर्तों को अनिवार्य किया जा रहा है।इमिग्रेशन सलाहकारों के अनुसार आने वाले समय में वीजा जांच प्रक्रिया और भी कड़ी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *