Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन, तीन घंटे तक टोल फ्री

भारत इंफो : पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा सहित कई टोल प्लाजाओं पर सोमवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। आजाद किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया।

तीन घंटे तक टोल फ्री
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया, जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली, लेकिन प्रशासन के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही। टोल प्लाजा घेरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की और टोल फ्री करवाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे।

मुआवजे को लेकर सरकार पर नाराजगी
किसानों ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन सरकार की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कई बार केंद्र और राज्य सरकार के सामने यह मुद्दा उठाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पंजाब भर में टोल फ्री करने के बाद राज्यपाल ने शाम को मिलने का समय दिया है।

कुछ समय तनावपूर्ण रही स्थिति
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।धरने के चलते टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *