loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

जालंधर में AAP एकजुट, जीवनजोत बोलीं-चड्ढा ने किया समझौता

भारत इंफो : पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विधायक और ऑब्जर्वर शामिल हुए। छह राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद यह बैठक संगठन को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक शाहपुर सिटी कैंपस में आयोजित की गई, जिसमें करीब एक हजार ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ 25 से अधिक विधायक भी पहुंचे। इनमें नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर और इंदरजीत निज्जर समेत कई प्रमुख नेता शामिल रहे।

जीवनजोत कौर का राघव चड्ढा पर हमला
बैठक के दौरान विधायक जीवनजोत कौर ने राघव चड्ढा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा ने अपने सिद्धांतों से समझौता किया और पार्टी को धोखा दिया। उनका आरोप था कि वह लंबे समय से भाजपा के संपर्क में थे और आरामदायक व सेलेब्रिटी जीवन की ओर झुकाव रखते थे।

AAP संघर्ष की पार्टी, नेता जेल जाने से नहीं डरते
जीवनजोत कौर ने कहा कि AAP एक संघर्षशील पार्टी है, जहां नेता मुश्किल समय में भी पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि जब संघर्ष की बात आती है तो पार्टी के नेता जेल जाने से भी नहीं डरते, जबकि कुछ लोग निजी हितों के लिए रास्ता बदल लेते हैं। विपक्ष द्वारा 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने जैसे दावे बेबुनियाद हैं। उनका कहना था कि AAP सरकार ने अपने वादों को पूरा किया है और जनता का भरोसा कायम है।

संगठनात्मक मजबूती पर जोर, सर्वे रिपोर्ट होगी पेश
लुधियाना की एक विधायक ने बताया कि पिछले चार महीनों से संगठनात्मक प्रक्रिया चल रही थी, जिसमें करीब एक हजार ऑब्जर्वरों को जिम्मेदारी दी गई थी। इस बैठक में उनके द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट भी पेश की जाएगी, जिससे पार्टी के ढांचे को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *