loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 42°C
Breaking News

अस्पताल से छुट्टी के बाद गुलशन मीर का भावुक संदेश, बोले- दुआओं की फिर जरूरत

भारत इंफो : जालंधर के मशहूर सूफी सिंगर्स नूरां सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए घर भेजा है। गुलशन मीर के बेटे साहिल मीर ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके पिता को 4-5 दिनों की छुट्टी देकर घर भेजा है। हालांकि उनकी हालत में सुधार है, लेकिन अभी उनका डायलसिस जारी है और आगे का इलाज भी बाकी है।

वीडियो जारी कर जताया आभार
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुलशन मीर ने एक वीडियो जारी कर लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों की दुआओं और समर्थन की वजह से ही उनकी सेहत में सुधार हुआ है। उन्होंने सभी से आगे भी उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की। वह कुछ दिनों बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती होंगे, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। आने वाले समय में उन्हें फिर से लोगों की दुआओं और समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

पहले भी दो बार हो चुके हैं भर्ती
बताया जा रहा है कि किडनी संबंधी समस्या के चलते उन्हें पिछले कुछ समय में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। उनका इलाज लगातार जारी है। इस दौरान इलाज को लेकर परिवार में विवाद भी सामने आया था। गुलशन मीर की छोटी बेटी ऋतु ने इलाज के लिए आर्थिक मदद जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर क्यूआर कोड साझा किया था। इसी मुद्दे को लेकर परिवार के भीतर मतभेद बढ़ गए थे।

इंटरव्यू विवाद में भी आया था मामला
वहीं अस्पताल में दिए गए इंटरव्यू के दौरान जब ज्योति नूरां और सुल्ताना नूरां से जुड़े सवाल पूछे गए, तो मामला और गरमा गया। इस दौरान ज्योति नूरां का बयान भी चर्चा में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *