Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

अमृतपाल सिंह 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में, अजनाला कोर्ट का आदेश

भारत इंफो : पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज अजनाला कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान अजनाला पुलिस ने अमृतपाल सिंह के लिए किसी अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग नहीं की।

NSA खत्म होने के बाद कार्रवाई तेज
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद थे। उनकी NSA के तहत नजरबंदी 22 अप्रैल को समाप्त हो गई, जिसके बाद पुलिस ने पुराने मामलों में कार्रवाई तेज कर दी।

FIR 39 में गंभीर धाराएं दर्ज
वकील के मुताबिक, NSA खत्म होने के बावजूद FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस केस में धारा 307 सहित कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं। साथ ही, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पेशी पहले ही अदालत में हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *