भारत इंफो : आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है, जबकि चार अन्य सांसदों को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
भगवंत मान का तंज भरा पोस्ट
इन घटनाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज भरा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पार्टी छोड़ चुके और छोड़ने की आशंका वाले कुल सात सांसदों पर कटाक्ष करते हुए अनोखी तुलना पेश की।

‘7 मसालों’ से की तुलना
भगवंत मान ने इन सांसदों की तुलना सात मसालों-अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया—से की। उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें मिलकर सब्जी को स्वाद देती हैं, लेकिन अकेले किसी की भी अपनी अलग पहचान या अहमियत नहीं होती।
सियासी बयानबाजी तेज
इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। एक तरफ दल बदलने का सिलसिला चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर नेताओं के बीच जुबानी वार भी बढ़ता नजर आ रहा है।