Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर केंद्र की रोक, रिलीज से पहले ही सीरीज बैन

भारत इंफो : ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ नाम से बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज अब रिलीज नहीं होगी। यह सीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। फैसले के पीछे कानून-व्यवस्था और संवेदनशील माहौल को लेकर जताई गई चिंताओं को मुख्य कारण माना जा रहा है।

पंजाब पुलिस ने जताई थी चिंता
इससे पहले पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आगाह किया था कि अगर यह डॉक्यूमेंट्री रिलीज होती है तो राज्य का माहौल खराब हो सकता है। पुलिस का मानना था कि सीरीज की सामग्री से सामाजिक तनाव बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए रोक जरूरी है।

हाईकोर्ट में पहुंचा मामला
मामले ने राजनीतिक रंग भी लिया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब एंड हरियाणआ में याचिका दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सीरीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी।

परिवार ने भी उठाए सवाल
डॉक्यूमेंट्री को लेकर लॉरेंस के परिवार ने भी कड़ा विरोध जताया था। परिवार का कहना है कि सीरीज में दिखाया गया कंटेंट तथ्यों से परे है और इससे न्यायिक प्रणाली तथा पंजाब की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीरीज बनाने से पहले न तो परिवार से अनुमति ली गई और न ही संबंधित अधिकारियों से। लॉरेंस के चाचा रमेश ने इस पूरे मामले में फिल्म के प्रोड्यूसर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बिना अनुमति और विवादित सामग्री के साथ ऐसी सीरीज बनाना गलत है और इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *