Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

कनाडा में संदिग्ध हालात में पंजाबी युवती की मौत, पार्क बेंच पर मिला शव

भारत इंफो : कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पंजाब की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय अनमोलदीप कौर के रूप में हुई है, जो ओंटारियो प्रांत के बैरी इलाके में रह रही थी। जानकारी के अनुसार उसका शव एक पार्क की बेंच पर मिला, जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

लुधियाना के गांव माणूके से था संबंध
अनमोलदीप कौर मूल रूप से लुधियाना के गांव माणूके की रहने वाली थी। वह करीब पांच साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गई थी। परिवार के अनुसार, वह वहां छोटे बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही थी और स्थायी निवास (PR) के लिए भी आवेदन कर चुकी थी।

परिवार ने जताई चिंता, जांच जारी
मृतका के पिता परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी पार्क में बैठी हुई थी, जहां उसे मृत अवस्था में पाया गया। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं। अनमोलदीप का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए माणूके गांव की एक संस्था द्वारा कनाडा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *