Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

तुर्किये में स्कूल में फायरिंग, 13 साल के छात्र ने बरसाईं गोलियां, 10 की मौत

भारत इंफो : तुर्किये में लगातार दूसरे दिन स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बुधवार को एक मिडिल स्कूल में 13 वर्षीय छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक शिक्षक सहित 9 छात्रों की मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद हमलावर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दो कक्षाओं में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग
बताया जा रहा है कि हमलावर स्कूल के अंदर दो कक्षाओं में घुसा, जहां पांचवीं कक्षा के छात्र पढ़ रहे थे। उसने वहां बिना किसी चेतावनी के गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान कई छात्र और शिक्षक उसकी गोली का शिकार बने। घायलों में से कई की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

जान बचाने के लिए छात्रों ने लगाई छलांग
घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि कई छात्र अपनी जान बचाने के लिए स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदते नजर आए। हालांकि इन वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया और जांच शुरू कर दी गई है। अकीन गुरलेक ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *