loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर में दिवाली के बाद बिगड़ी हवा की सेहत, AQI 327 पहुंचा, सांस लेना हुआ मुश्किल

भारत इंफो : दिवाली के बाद पंजाब में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। पटाखे जलाने और पराली को आग लगाने के कारण कई शहरों की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की सोमवार सुबह 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ 382 AQI के साथ पंजाब का सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, जालंधर और लुधियाना में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया।

जालंधर और लुधियाना की हवा भी बेहद खराब

आंकड़ों के मुताबिक, जालंधर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 327 दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना 306 AQI के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इन तीनों शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। ऐसे हालात में लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेना लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

खन्ना और अमृतसर में भी बढ़ा प्रदूषण

पंजाब के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। खन्ना में AQI 274, अमृतसर में 244 और पटियाला में 201 दर्ज किया गया। इन शहरों में भी प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में AQI 134 दर्ज किया गया, जो पंजाब के इन शहरों के मुकाबले अपेक्षाकृत बेहतर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *