Saturday, November 7, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

सलमान खान और कपिल शर्मा को धमकाने वाला गैंगस्टर अमेरिका में हिरासत में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की बढ़ी मुश्किलें

भारत इंफो : कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा एक्शन सामने आया है। अमेरिका में रह रहे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) एजेंसी ने कैलिफोर्निया से हिरासत में ले लिया है। हैरी बॉक्सर पर अमेरिका में बैठकर भारत में हत्या, रंगदारी और आपराधिक नेटवर्क चलाने के कई गंभीर आरोप हैं।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी
हैरी बॉक्सर का नाम बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाने और उन्हें धमकियाँ देने के मामलों में प्रमुखता से आता रहा है। उसने मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की खुलेआम जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा, अभिनेता सलमान खान और कॉमेडियन कपिल शर्मा सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियों को धमकी देने के मामलों में भी उसका नाम शामिल है।

अमेरिका से चला रहा था बिश्नोई गैंग का नेटवर्क
भारतीय जांच एजेंसियों के अनुसार, हैरी बॉक्सर अमेरिका में पनाह लेकर वहीं से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था। भारत में उसके खिलाफ मर्डर, वसूली और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। उसकी हिरासत को बिश्नोई गैंग के विदेश में फैले सिंडिकेट पर एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के बाद तीसरा बड़ा एक्शन
अमेरिका में भारतीय भगोड़े गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया जा चुका है। ये सभी गैंगस्टर भारत में कई संगीन वारदातों में वांछित (Wanted) हैं। अमेरिकी एजेंसियों के इस रुख से भारतीय जांच एजेंसियों और सुरक्षा बलों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *