Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा शरद पूर्णिमा मेला 25 को आयोजित होगा

भारत इंफो, जालंधर

विश्व विख्यात अग्रोहा धाम (हिसार) में शरद पूर्णिमा के अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट द्वारा 25 अक्टूबर को विशाल शरद पूर्णिमा मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेला में देश विदेश से हजारों अग्र बंधु शामिल होकर महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। अग्रोहा विकास ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस मेला में हिमाचल प्रदेश के महामहिम कविंद्र गुप्ता, विश्व विख्यात उद्योगपति, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र गोयल, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री एवं अग्रवाल सभा पंजाब के अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला, राज्य सभा के पूर्व सांसद सुभाष गोयल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संत महात्मा शामिल होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के दोआबा के अध्यक्ष शांत गुप्ता ने बताया कि मेला के शुभारंभ पर 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम के ऐतिहासिक शक्ति सरोवर में प्रात: 6 बजे स्नान, मंदिरों में आरती-पूजा प्रात: 7 बजे, भव्य कलश यात्रा प्रात: 8 बजे, भोजन प्रसाद प्रात: 9 बजे, कुलदेवी महालक्ष्मी का छप्पन भोग प्रात: 10 बजे, ध्वजारोहण 10:30 बजे एवंं दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक महाअधिवेशन होगा जिसमें अतिथिगणों का उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। राजन गुप्ता, अध्यक्ष, IVF, जालंधर ने बताया कि पंजाब प्रदेश से बड़ी संख्या में अग्रवाल/वैश्य समाज के बंधु इस कार्यक्रम में भाग लेंगे ।

इस अवसर सर पर श्री अश्वनी अग्रवाल, विकास बंसल, सचिन गुप्ता, मेघल गुप्ता ललित मित्तल और करण जिंदल इत्यादि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *