Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

NO IF, NO BUT… NOW IT’S ONLY PARGAT… पदभार ग्रहण समारोह में हो गया साफ

 

परगट सिंह की ताजपोशी में चन्नी, बाजवा, राजा वड़िंग और रंधावा समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी; एकजुटता का संदेश

अटकलों पर भी लग गया विराम

 

मनुपाल शर्मा, चंडीगढ़

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के रविवार को चंडीगढ़ में हुए पदभार ग्रहण समारोह में एक बात तो साफ हो गई है कि पंजाब कांग्रेस का अब परगट सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ने का वक्त है। समारोह का साफ संदेश लगभग यही गया है कि — NO IF, NO BUT… NOW IT’S ONLY PARGAT

रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों की मौजूदगी ने एकजुटता का संदेश दिया। अलग-अलग राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं का एक मंच पर जुटना इस आयोजन का प्रमुख राजनीतिक पहलू रहा।

चन्नी से राजा वड़िंग तक, दिग्गजों की मौजूदगी

पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने परगट सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राजिंदर कौर भट्ठल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत की। सांसद अमर सिंह, मनीष तिवारी और धर्मवीर गांधी के अलावा पूर्व मंत्रियों विजय इंद्र सिंगला, भारत भूषण आशु, ब्रह्म महिंद्रा, रजिया सुल्ताना, डॉ. राज कुमार वेरका और सुंदर शाम अरोड़ा समेत अनेक नेता समारोह में पहुंचे।

विधायकों में राणा गुरजीत सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा, बलविंदर सिंह धालीवाल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, बावा हैनरी, सुखविंदर सिंह कोटली, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, हरदेव सिंह लाडी और बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा सहित कई चेहरे नजर आए। प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, रविंद्र दलवी और हीना कांवरे भी उपस्थित रहे। पूर्व सांसद संतोष चौधरी, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला, पवन आदिया, सुखपाल भुल्लर, गुरकीरत सिंह कोटली, हरप्रताप सिंह अजनाला, रमनजीत सिंह सिक्की, इंद्रबीर सिंह बुलारिया, हरमिंदर सिंह गिल और कुशलदीप सिंह ढिल्लों; ओबीसी सेल के चेयरमैन अंगद सैनी; पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शुवम शर्मा शुभी; पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलजीत कौर कई पूर्व विधायकों तथा युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के प्रतिनिधियों की भागीदारी ने भी समारोह को व्यापक स्वरूप दिया।

अटकलों को भी मिल गया विराम

2 अक्टूबर को परगट सिंह के अध्यक्ष घोषित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी किसी भी मंच पर परगट सिंह के साथ नजर नहीं आए थे, जिसके चलते कुछ लोग यह सोच रहे थे कि शायद चन्नी इस नियुक्ति से खुश नहीं है, लेकिन रविवार को इन अटकलों पर भी विराम लगा,  जब मंच पर चरणजीत सिंह चन्नी भी उपस्थित थे

पदभार ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने सार्वजनिक तौर पर साथ चलने का संदेश दिया। हालांकि, इस मौजूदगी को संगठनात्मक एकजुटता का स्थायी संकेत मानने के बजाय आने वाले दिनों में पार्टी की साझा रणनीति, नेताओं के बीच समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर इसका आकलन करना अधिक महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल, समारोह की तस्वीर यही रही कि प्रदेश कांग्रेस के अनेक प्रमुख नेता परगट सिंह के साथ मंच पर दिखाई दिए। अब इस सामूहिक उपस्थिति को संगठन की रोजमर्रा की कार्यशैली और जमीनी गतिविधियों में बदलना नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अहम होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *