Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

बधाई देने वालों का दिल्ली में जमावड़ा, परगट सिंह ने जताया धन्यवाद

भारत इंफो : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह वीरवार को अमृतसर पहुंचने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही दिल्ली में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के सहयोगियों की ओर से मिल रही शुभकामनाओं पर परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से सभी का आभार जताया।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और सभी कांग्रेस साथियों की ओर से मिले स्नेह, सम्मान और विश्वास का उनके लिए विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि साथियों का समर्थन उनकी ताकत है और उन्हें पंजाब तथा पंजाब के लोगों की सेवा के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

अध्यक्ष पद संभालने के बाद दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी लगातार मुलाकातें भी चर्चा में हैं। अब वीरवार को अमृतसर पहुंचने पर उनके धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *