Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में

भारत इंफो : मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी दलों के ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च के दौरान दिल्ली में भारी हंगामा हुआ। नई संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक निकाले जा रहे इस पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। पुलिस जब उन्हें बस में बैठाकर ले जाने लगी, तो मौके पर मौजूद विपक्षी सांसदों ने बस को आगे बढ़ने से रोक दिया।

हाथ में तिरंगा लेकर बैरिकेड्स पर चढ़े राहुल
पुलिस की कड़ाई के बाद राहुल गांधी और अन्य सांसद बस से उतरकर पास ही स्थित आकाशवाणी बिल्डिंग में दाखिल हो गए। बता दें कि यहां से चुनाव आयोग का कार्यालय महज 270 मीटर की दूरी पर स्थित है। लगभग ढाई घंटे से जारी इस हाई-वोल्टेज प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सांसदों को तीन अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग कर रोका। इस दौरान राहुल गांधी हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर बैरिकेड्स पर चढ़ गए।

‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ -राहुल का पोस्टर बना चर्चा का विषय
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के हाथ में एक खास पोस्टर भी देखा गया, जिस पर “ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो” लिखा हुआ था। यह पोस्टर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में देशभर में बीते पांच दिनों के भीतर विपक्ष का यह पांचवां बड़ा प्रदर्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *