Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

एशियन गेम्स 2026 में बड़ा विवाद : भारतीय हॉकी अंपायर गुरिंदर सांघा यौन शोषण के आरोप, भारत वापस भेजे गए

भारत इंफो : जापान के नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के दौरान नियुक्त किए गए भारतीय हॉकी अंपायर मैनेजर गुरिंदर सिंह सांघा पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतों के बाद उन्हें बीच एशियाई खेलों से ही वापस भारत भेज दिया गया है।

मेंटरिंग के नाम पर गलत व्यवहार का आरोप
मलेशिया की एक महिला हॉकी अधिकारी ने सांघा के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, मेंटरिंग और बातचीत के बहाने सांघा ने उन्हें कई बार जबरन गले लगाने और किस (चुंबन) करने का प्रयास किया। हॉकी इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद सांघा को नागोया छोड़ना पड़ा। हॉकी इंडिया अब इस पूरे मामले की जांच शुरू करने की योजना बना रहा है।

होटल स्टाफ ने भी दर्ज कराई शिकायत
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुरिंदर सिंह सांघा दो दिन पहले ही भारत लौट आए हैं। मामला केवल महिला हॉकी अधिकारी तक सीमित नहीं है; उनके खिलाफ आधिकारिक शिकायत के साथ-साथ होटल के स्टाफ ने भी अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं।

पिछली बार भी विवादों में घिरे थे सांघा
यह पहला मौका नहीं है जब गुरिंदर सिंह सांघा पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हों। पिछले वर्ष (2025) हॉकी इंडिया लीग के रांची चरण के दौरान भी एक महिला अंपायर ने उनके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय हॉकी इंडिया ने मामले की पड़ताल के लिए 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था, हालांकि तब समिति को उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *