भारत इंफो : जालंधर मॉडल टाउन शमशानघाट में जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता कृष्णा तलवार के निधन पर डेरा ब्यास के मुखी बाबा जसदीप सिंह गिल पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ दुख सांझा किया। संस्था के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता का निधन हो गया था। ऐसे में आज 1.30 बजे मॉडल टाउन में उनका शमशानघाट में किया गया। वह काफी पुराने डेरा बाबा ब्यास के सेवादार थे। जिसके बाद कृष्णा तलवाड़ के निधन की सूचना मिलने पर डेरा मुखी परिवार से मिलने के लिए श्मशान घाट पहुंचे।