Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

महाराष्ट्र : पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत

भारत इंफो : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे एक ट्रॉली भी लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पिकअप की ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग इसकी चपेट में आ गए।

7 लोगों की मौत, 18 घायल
हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है।

ट्रक ड्राइवर हिरासत में
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिकअप की कम रफ्तार और उसके पीछे लगी ट्रॉली को लेकर ट्रक चालक का अनुमान चूक गया, जिसके कारण ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *