Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

अमित शाह ने राकेश राठौर के निवास पर किया आत्मीय संवाद

पंजाब के राजनीतिक हालात और संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा, राकेश राठौर ने किया अभिनंदन

भारत इंफो : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जालंधर दौरे के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर राकेश राठौर के निवास स्थान पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर राकेश राठौर ने अमित शाह का अपने निवास स्थान पहुंचने पर स्वागत, अभिनंदन एवं धन्यवाद किया।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राकेश राठौर के साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस अवसर पर भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पंजाब के वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठन की गतिविधियों, आगामी रणनीतियों तथा प्रदेश के बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। अमित शाह ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने संबंधी विचार साझा किए।

राकेश राठौर ने जालंधर आगमन पर अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा तेजी से जनविश्वास हासिल कर रही है और पार्टी का संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।

यह मुलाकात राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें पंजाब से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। उनके साथ शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं होटल व्यवसायी गौतम कपूर और गौतम कपूर के दामाद पंकज सरदाना भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *