Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

वर्दी, बैच और रौब… लुधियाना में पकड़ा गया फर्जी DSP करणवीर सिंह, 2 साल से दे रहा था खाकी को चकमा!

भारत इंफो : लुधियाना में खाकी वर्दी का खौफ दिखाकर दो सालों से आम जनता और तंत्र को गुमराह कर रहे एक शातिर जालसाज की पोल आखिरकार खुल गई है। खुद को पंजाब पुलिस का DSP बताने वाले करणवीर सिंह को खन्ना पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी बाकायदा खाकी वर्दी, पुलिस बैच और ऑफिशियल डिस्क का इस्तेमाल कर लोगों पर रौब झाड़ता था और अपनी तैनाती PAP जालंधर में होने का झूठा दावा करता था।

खुद को बताया इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर
खन्ना पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में आरोपी करणवीर सिंह के काले कारनामों की कई और परतें उघड़कर सामने आई हैं। आरोपी ने खुद को इंटरनेशनल लेवल का कबड्डी खिलाड़ी बताकर एक IELTS पास युवती और उसके परिवार को अपने झांसे में लिया और शादी रचा ली। हालांकि, इस फर्जीवाड़े और आपराधिक नीयत की सच्चाई शादी के तुरंत बाद ही उजागर होने लगी।

सुहागरात पर दरिंदगी और कार की मांग
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, करणवीर ने शादी के तुरंत बाद सुहागरात के दिन ही नवविवाहिता के साथ जबरदस्ती करते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ ही आरोपी ने दहेज के रूप में महंगी गाड़ी की मांग भी शुरू कर दी। आरोपी के हिंसक व्यवहार और अवैध मांगों को देखते हुए लड़की के घरवाले शादी के तीसरे दिन ही उसे वापस अपने घर ले आए और पुलिस में मामला दर्ज कराया।

रेप केस में घोषित हुआ था भगौड़ा
ससुराल पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी करणवीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न की संगीन धाराओं के तहत FIR दर्ज की थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते कोर्ट ने उसे भगौड़ा (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था। आखिरकार खन्ना पुलिस की मुस्तैदी से यह फर्जी DSP कानून के शिकंजे में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *