Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

‘ऑल इज़ वेल… वादे घाटे चलदे रहंदे ने’, रिश्वत लेते पकड़ी गई मोगा की SHO का बयान

भारत इंफो : मोगा में विजिलेंस ब्यूरो ने थाना कोट इसे खां की SHO सुनीता रानी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में होमगार्ड गुर अवतार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHO सुनीता रानी को जब विजिलेंस टीम पेशी के लिए लेकर जा रही थी, तब उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “ऑल इज़ वेल, कोई नहीं… वादे घाटे चलदे रहंदे ने, नो इश्यू, देखदे आं।” उनका यह बयान अब चर्चा में है।

केस में नामजद करने का डर दिखाकर मांगी थी 1 लाख की रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, राजविंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना कोट इसे खां में एक मामले में नामजद करने का डर दिखाकर होमगार्ड गुर अवतार सिंह ने उससे एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में होमगार्ड 80 हजार रुपए लेने के लिए तैयार हो गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी अलग-अलग तारीखों में उससे 20 हजार रुपए पहले ही ले चुका था।

60 हजार रुपए की मांग की बातचीत रिकॉर्ड की
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसके बाद होमगार्ड ने बकाया 60 हजार रुपए की मांग की। इस बातचीत को शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और रिकॉर्डिंग विजिलेंस इंस्पेक्टर जगनदीप कौर को सौंप दी। शिकायत और रिकॉर्डिंग की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने मामले में कार्रवाई शुरू की और रिश्वत लेने वालों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया।

होमगार्ड को पकड़ा, पूछताछ में SHO का नाम आया
विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर होमगार्ड गुर अवतार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपए थाना कोट इसे खां की SHO सुनीता रानी को देने थे। इसके बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए SHO सुनीता रानी को भी गुर अवतार सिंह से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *