Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

गोली की आवाज से मचा हड़कंप, बेड पर घायल मिला पुलिसकर्मी; अस्पताल में मौत, 18 साल का बेटा गिरफ्तार

भारत इंफो : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग में तैनात एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नितिन के रूप में हुई है। वह पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर-9 की अकाउंट ब्रांच में तैनात थे। नितिन के सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, नितिन के घर से पहले काफी देर तक शोर-शराबे और विवाद की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बेड पर घायल हालत में मिले नितिन
पुलिस के पहुंचने पर नितिन घर के अंदर बेड पर घायल हालत में मिले। उनके सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग बेटे ने बताया- बाहरी व्यक्ति ने मारी गोली
घटना के बाद पुलिस ने नितिन के नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में बेटे ने पुलिस को बताया कि एक बाहरी व्यक्ति घर में आया था और उसके पिता को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान बेटे के बयान में कुछ विरोधाभास सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस खंगाल रही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलू
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद देसी कट्टे के अलावा घर में मौजूद परिस्थितियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *