Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

जालंधर के रेस्टोरेंट में CIA स्टाफ बनकर पहुंचे युवक, पिस्तौल लहराकर दी धमकी; CCTV में कैद पूरी घटना

भारत इंफो : जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवक खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर Padrino Restaurant में घुस गए। आरोप है कि दोनों ने रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और इसके बाद वहां से फरार हो गए। रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे थे दोनों युवक रेस्टोरेंट मालिक अरुणदीप के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे दो युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर रेस्टोरेंट पहुंचे। दोनों रसोई के रास्ते रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल हुए। अंदर आते ही उन्होंने खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताया और गुरविंदर सिंह के बारे में पूछताछ करने लगे। जब दोनों युवकों ने रेस्टोरेंट के मालिक के बारे में पूछा तो अरुणदीप को उनके CIA स्टाफ का कर्मचारी होने पर शक हुआ। उनका कहना है कि युवकों के पास .45 बोर की पिस्तौल थी, जिसे देखकर उन्हें संदेह हुआ कि दोनों पुलिसकर्मी नहीं हैं। पिस्तौल दिखाकर दी धमकी, कहा- गुरविंदर को बता देना रेस्टोरेंट मालिक ने आरोप लगाया कि दोनों युवक बातचीत के दौरान गलत शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी और कहा कि गुरविंदर सिंह को बता देना कि वे रेस्टोरेंट में आए थे। दोनों युवक धमकी देने के बाद वहां से चले गए। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ दो बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। CIA स्टाफ ने किया युवकों से कोई संबंध होने से इनकार मामले को लेकर CIA स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज ने स्पष्ट किया कि दोनों युवक CIA स्टाफ के कर्मचारी नहीं हैं। इसके बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। वहीं, थाना नंबर 7 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान करने और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों युवक कौन थे और रेस्टोरेंट में पहुंचने के पीछे उनका मकसद क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *