Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

चंडीगढ़ में धमकी से हड़कंप! BJP ऑफिस को भेजे ई-मेल में ब्लास्ट की चेतावनी

भारत इंफो : भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित स्टेट ऑफिस के आधिकारिक ई-मेल पर आज धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद के दौरान जो शहर खुले रहेंगे, वहां बम धमाके करने की धमकी दी गई है। संदेश सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

BJP कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर आया संदेश
जानकारी के अनुसार, यह धमकी भाजपा के चंडीगढ़ स्थित स्टेट ऑफिस के आधिकारिक ई-मेल पते पर भेजी गई। ई-मेल में ‘21 अगस्त पंजाब बंद’ और ‘31 अगस्त स्कूल बंद’ जैसे संदेश लिखे गए हैं। भेजने वाले ने पंजाब को खालिस्तान से जोड़ते हुए धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है।

बंद न करने पर धमाकों की दी गई धमकी
मेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद रखने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि जिन शहरों में बंद नहीं होगा, वहां बम धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच में जुट गई हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संदेश किसने भेजा है।

31 अगस्त को स्कूल बंद रखने की अपील
ई-मेल में 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने की बात भी कही गई है। इसके अलावा संदेश में शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की अपील की गई है। धमकी भरे ई-मेल की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इसके स्रोत और भेजने वाले की पहचान की जांच कर रही हैं। मामले में ई-मेल की तकनीकी जांच के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *