Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

जालंधर में ग्रैंड स्पा सेंटर में चल रहा था बड़ा खेल! पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, कई हिरासत में

भारत इंफो : जालंधर शहर में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना नंबर 7 के अधीन आते गढ़ा रोड स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड की। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

4 से 6 युवक और 8 से 10 युवतियों को ले गई पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, रेड के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 4 से 6 युवक और 8 से 10 युवतियों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस अधिकारियों की ओर से हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या या कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

स्पा सेंटरों को लेकर लगातार मिल रही थीं शिकायतें
बताया जा रहा है कि गढ़ा रोड इलाके में चल रहे कुछ स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने ग्रैंड स्पा सेंटर पर दबिश दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सेंटर में वास्तव में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और वहां मौजूद लोगों की भूमिका क्या थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्पा सेंटर में चल रही गतिविधियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *