loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

होशियारपुर को मिली नई मेयर, जानिए किसे मिली नगर निगम की बड़ी जिम्मेदारी

भारत इंफो : होशियारपुर नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। छह बार की पार्षद रह चुकीं प्रवीण सैनी को नगर निगम का नया मेयर चुना गया। वहीं, पूर्व मेयर सुरिंदर कुमार शिंदे को सीनियर डिप्टी मेयर और संदीप चेची को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ होशियारपुर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने भी चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी। नगर निगम के सभी पदों का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता बताते हुए सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

शिकायत होने पर मिलने का दिया आश्वासन
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यदि किसी को चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की शिकायत या आपत्ति है, तो वह चुनाव के बाद उनसे मिल सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों को निष्पक्ष तरीके से सुना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *