loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन जारी, हजारों प्रदर्शनकारी हुए शामिल

भारत इंफो : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बुधवार को 33वें दिन भी जारी रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर पहुंचे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस का सामना करने वाले प्रदर्शनकारी भी शामिल रहे।

संसद मार्च हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में 10 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें संसद मार्ग थाने में चार, कनॉट प्लेस थाने में तीन, जबकि मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थाने में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर RAF जवानों पर जानलेवा हमला करने, पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस प्रदर्शन पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री
इस बीच सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *