Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

PM मोदी के जालंधर दौरे का असर, कई स्कूलों ने 17 जुलाई की छुट्टी घोषित की

भारत इंफो : जालंधर में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से शहर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के कई निजी स्कूलों ने गुरुवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, Cambridge International School, Cambridge Innovative School, Cambridge Foundation School, DPS, Police DAV School और Cambridge Kapurthala ने 17 जुलाई को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, Mayor World School ने केवल यूकेजी तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित की है। बाकी सभी कक्षाओं की पढ़ाई पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी रहेगी।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा और सुरक्षा कारणों से आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल वाहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *