loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 44°C
Breaking News

जालंधर में धान की फसल से पहले बिजली संकट, किसानों ने PSPCL कार्यालय को घेरा

भारत इंफो : जालंधर में दोआबा किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी ने PSPCL कार्यालय घेराव किया। इस दौरान किसान-मज़दूर संघर्ष कमेटी के नेता ने बताया कि पंजाब में झोने की फसल का समय आ गया है, लेकिन उससे पहले जिस तरह से पंजाब में बिजली नहीं रही और लगातार कट लगने के कारण किसानों के खेतों तक समय पर पानी नहीं पहुंच रहा और अन्य कामों में काफी देरी हो रही है, उसे लेकर आज दोआबा किसान संघर्ष कमेटी की ओर से PSPCL कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।

लगातार पावर कट का सामना करना पड़ा रहा
किसानों का कहना है कि सरकार कहती थी कि पंजाब में कभी भी कटौती नहीं होगी, पर अब जब झोने की फसल का समय है तब लगातार किसानों और आम लोगों को पावर कट का सामना करना पड़ रहा है। अब जब हम धरने पर बैठे हैं तब हर तरफ बिजली आ गई है, पर जब तक हम धरने पर नहीं बैठे थे तब तक हमें पावर कट का भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था।

किसानों ने बड़ा संघर्ष करने की दी चेतावनी
उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसका ठोस प्रबंध नहीं किया गया तो आने वाले समय में किसान बड़ा संघर्ष करेंगे। किसानों ने पंजाब सरकार से धान की फसल के मौसम को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *