Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर फिरौती फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला गिरफ्तार

भारत इंफो : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना-5 की टीम ने फिरौती के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में अहम कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पठानकोट जिले के गांव कलीजपुर निवासी रिशव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 25 जून 2026 को गिरफ्तार किया।

जांच में गुरलाल सिंह की निशानदेही पर हुआ खुलासा
एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि 20 जून 2026 को थाना-5 में दर्ज फिरौती फायरिंग मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न धाराएं जोड़कर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ और जांच में सामने आया कि फायरिंग की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। यह खुलासा आरोपी गुरलाल सिंह की निशानदेही पर हुआ, जिसके बाद नंबर प्लेट तैयार करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नंबर प्लेट बनाने वालों को पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद नंबर प्लेट तैयार करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा कि बिना वाहन के दस्तावेजों और मालिक की पूरी जांच-पड़ताल किए किसी भी वाहन की नंबर प्लेट तैयार न की जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *