loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 40°C
Breaking News

जालंधर में एक बार फिर चली गोलियां, क्लीनिक को बनाया गया निशाना

भारत इंफो : जालंधर में स्थित आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सुबह लोगों को चला घटना का पता
जानकारी के अनुसार फायरिंग की यह घटना रविवार देर रात हुई। आसपास की एक दुकान संचालिका ने बताया कि जब वह सोमवार सुबह अपनी दुकान पर पहुंचीं तो वहां पुलिस मौजूद थी और पास स्थित होम्योपैथिक क्लिनिक को बंद करवाया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें रात में गोली चलने की जानकारी नहीं थी, लेकिन इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही थी।

क्लिनिक का शीशा टूटा मिला, शटर भी था खुला
क्लिनिक के समीप दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह पहुंचने पर उन्हें फायरिंग की घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं, इसलिए किसी को रात में घटना का पता नहीं चल पाया। मौके पर क्लिनिक का शटर खुला मिला और अंदर का शीशा टूटा हुआ था, जिससे फायरिंग की आशंका और मजबूत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना डिवीजन 8 पुलिस कर रही जांच
थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एसीपी कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई थी और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *