loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

जालंधर में कल लगेगा बिजली का लंबा कट, ये इलाके होंंगे प्रभावित

भारत इंफो : जालंधर में 11 केवी नेहरू गार्डन रोड फीडर पर इमरजेंसी शटडाउन लागू किया गया है। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह शटडाउन सुरक्षा कारणों और आवश्यक तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए लिया गया है। विभाग ने बताया कि शटडाउन की अवधि करीब एक घंटे की रहेगी। यह कार्रवाई सुबह 10:45 बजे से शुरू की गई।

इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली का असर
इमरजेंसी शटडाउन के चलते सेंट्रल टाउन, शास्त्री मार्केट, एनजी रोड, गोबिंदगढ़, लाडोवाली रोड, मंडी फेंटन गंज, प्रेम नगर, शर्मा मार्केट, कृष्णा नगर, ओल्ड जवाहर नगर और रमेश कॉलोनी सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें।

सुरक्षा और रखरखाव कार्य के चलते लिया गया फैसला
बिजली विभाग के अनुसार शटडाउन का उद्देश्य फीडर पर जरूरी मरम्मत और रखरखाव कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करना है। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *