loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

श्री अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, सामने आए सवाल-जवाब

भारत इंफो : श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी का वीडियो सार्वजनिक कर दिया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री और अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच कथित विवादित वीडियो को लेकर हुई बातचीत और सवाल-जवाब को दिखाया गया है। वीडियो जारी होने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो को बताया फर्जी
पेशी के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके संबंध में प्रसारित की जा रही वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के दौर में किसी भी व्यक्ति की नकली वीडियो बनाई जा सकती है, इसलिए ऐसे मामलों में वैज्ञानिक जांच बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अपने पक्ष में विभिन्न दस्तावेज और साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।

स्पष्टीकरण के लिए अकाल तख्त में हुए थे पेश
जानकारी के अनुसार, भगवंत मान 15 जनवरी 2026 को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए थे। उन्हें गुरुओं के दसवंध के सिद्धांत और एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान उन्होंने दो बैग भरकर दस्तावेज और अन्य सबूत प्रस्तुत करते हुए अपना पक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *