loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

जालंधर मॉडल टाउन प्रॉपर्टी विवाद में नया मोड़, राजन सिद्धू समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज

भारत इंफो : जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित एक बहुमूल्य इमारत को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। कपूर अस्पताल के संचालक डॉ. जशनीव कपूर और राजन सिद्धू के बीच चल रहे प्रॉपर्टी विवाद में हाल ही में नया मोड़ सामने आया है। बीते दिन डॉ. जशनीव कपूर ने संपत्ति का कब्जा लेने का दावा किया, जबकि मौके पर दोनों पक्षों के बीच तनाव और हाथापाई की स्थिति भी देखने को मिली।

मामले में पुलिस ने अमरप्रीत सिद्धू उर्फ राजन सिद्धू, राजीव ग्रेवाल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों और आरोपों की जांच कर रही है।

कानूनी प्रक्रिया के तहत खरीदी थी संपत्ति
विवाद के बीच डॉ. जशनीव कपूर ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने साल 2022 में यह प्रॉपर्टी राजन सिद्धू से खरीदी थी और इसकी रजिस्ट्री भी राजन सिद्धू ने खुद करवाई थी। संपत्ति से जुड़े पानी और बिजली के बिल भी लगातार उनके द्वारा ही जमा किए जा रहे हैं। जब इमारत पूरी तरह तैयार हो गई, तब राजन सिद्धू ने यह कहना शुरू किया कि उन्होंने यह लेन-देन ब्याज पर पैसे लेने के उद्देश्य से किया था।

हाईकोर्ट में भी पहुंचा मामला
डॉ. जशनीव कपूर ने कहा कि इस मामले की मोहाली और जालंधर पुलिस द्वारा विस्तार से जांच की जा चुकी है। मामले की सुनवाई के दौरान राजन सिद्धू की पत्नी और बहनों ने हाईकोर्ट में लिखित रूप से संपत्ति उनके पक्ष में देने की बात कही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अदालत में हुई पहली सुनवाई के दौरान संपत्ति पर लगा स्टे ऑर्डर भी हट गया था। फिलहाल मामले को लेकर कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *