Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

ईरान संकट के बीच केंद्र सरकार सख्त, डीजल खरीद पर लगी बड़ी लिमिट

भारत इंफो : हॉर्मुज़ में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े हालात के बीच केंद्र सरकार ने डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन बाजार में फैल रही आशंकाओं और जमाखोरी की कोशिशों को देखते हुए नए निर्देश जारी किए गए हैं।

एक दिन में 200 लीटर तक ही मिलेगा डीजल
पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने हाई स्पीड डीजल (HSD) की खुदरा बिक्री पर सीमा निर्धारित कर दी है। नए आदेश के अनुसार अब किसी भी ग्राहक को एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही बेचा जा सकेगा। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में सभी खुदरा पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित सीमा से अधिक डीजल की बिक्री न की जाए। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

घबराहट के माहौल का फायदा उठाने वालों पर नजर
सरकार का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर लोगों में अनावश्यक चिंता का माहौल बन रहा है, जिसका फायदा कुछ लोग बड़ी मात्रा में डीजल खरीदकर जमाखोरी के लिए उठा सकते हैं। ऐसे प्रयासों को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक पर्याप्त ईंधन पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सरकार ने कहा- डीजल की कोई कमी नहीं
केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *