loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 40°C
Breaking News

बटाला में AAP यूथ विंग के जिला प्रधान पर फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

भारत इंफो : पंजाब के बटाला क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव कादियां राजपूतां के मौजूदा सरपंच और आम आदमी पार्टी (AAP) के यूथ विंग के जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में अमृतसर रेफर
घटना देर शाम की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गुरविंदर सिंह को तुरंत बटाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट 
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक गैंगस्टर द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल पोस्ट की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *