loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

अमृतसर में NRI मर्डर केस में बड़ा खुलासा, अपनों ने ही छीन ली जिंदगी

भारत इंफो : पंजाब के अमृतसर में लापता हुए प्रवासी भारतीय (NRI) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 66 वर्षीय सुनील शर्मा के रूप में हुई है, जो ऑस्ट्रेलिया के नागरिक थे। पुलिस ने उनकी हत्या की पुष्टि करते हुए शव को हरिके के पास नहर किनारे से बरामद कर लिया है।

घर की देखरेख के लिए आए थे भारत
जानकारी के अनुसार सुनील शर्मा अपने अमृतसर स्थित घर की देखरेख और डेंटिंग-पेंटिंग का काम करवाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत आए थे। लेकिन 22 मई को वह अचानक लापता हो गए, जिसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई। उनकी गुमशुदगी को लेकर बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से मदद की अपील भी की थी। परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था।

जांच में सामने आई हत्या की साजिश
मामले की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि सुनील शर्मा की हत्या की गई थी। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के पीछे संपत्ति विवाद मुख्य कारण था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते सुनील शर्मा की हत्या कर शव को हरिके के पास नहर में फेंक दिया गया, ताकि मामले को छिपाया जा सके।

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर संपत्ति विवादों के कारण टूटते पारिवारिक रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *