Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर में संदिग्ध गतिविधि से दहशत, हथियारबंद युवकों की तलाश जारी

भारत इंफो : जालंधर की राजा गार्डन कॉलोनी में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब बाइक और स्कूटी पर सवार चार युवक कथित तौर पर रिवॉल्वर लेकर इलाके में घूमते नजर आए। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आधी रात के दौरान एक युवक हाथ में रिवॉल्वर लिए एक मकान के बाहर पहुंचकर डोरबेल बजाता दिखाई दे रहा है।

इलाका निवासियों में डर का माहौल
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके के लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि युवक किसी व्यक्ति को निशाना बनाने की नीयत से कॉलोनी में आए हो सकते हैं। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है और मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, युवकों की पहचान होने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *